बड़े राज्यों की कार्रवाई का अध्ययन करेगी एटीएस
उत्तराखंड आतंकवादी रोधी स्क्वाड (एटीएस) को पेशेवर स्तर पर अपग्रेड करने का फैसला भी इंटेलीजेंस की इस बैठक में लिया गया। इसमें कहा गया कि एटीएस देश के बड़े राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशन का अध्ययन करेगी। ताकि आतंकवाद के खिलाफ जो कार्यशैली बड़े राज्यों ने अपनाई है उसे उत्तराखंड एटीएस में भी शामिल किया जा सके। इसके लिए हाल ही में हुए ऑपरेशनों का जिक्र भी बैठक में किया गया।