फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुद्रपुर में पुलिस और एसटीएफ ने हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Sun, 16 Feb 2025 01:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

हेरोईन आरोपी हुसैन और उसका साथी सैजना बरेली से लाए थे, जिसे बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे। तभी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन
हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक एमपीसिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पुलभट्टा के बरा क्षेत्र से एक तस्कर तसब्बर हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर को 200 ग्राम हेरोईन के साथ पकड़ा। 

विज्ञापन


अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह हेरोईन वह और सैजना निवासी मोहम्मद हसन बरेली से लाए थे, जिसे बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे। मोहम्मद हसन फरार हो गया। हुसैन और वह यहां आसपास के क्षेत्रों में काफी वर्षों से स्मैक की सप्लाई कर रहे हैं। वह पेशे से दर्जी है और घर पर ही सिलाई का काम करता है।

Economic Survey: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में 46 हजार करोड़ की बढ़ोतरी, 9.31 लाख लोगों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम  को पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है। जिन पर अलग से कार्यवाई की जाएगी। पूर्व में उस पर थाना किच्छा में लड़ाई-झगड़ा मारपीट, आर्म्स एक्ट व गोकशी के मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें