नेपाल सीमा पर चेकिंग जारी
उधर, नेपाल बॉर्डर से सटे खटीमा के क्षेत्रों में भी चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस मामले में टिप्पणी या पोस्ट को शेयर करने पर काशीपुर, कुंडा, बाजुपर, नानकमत्ता और रुद्रपुर थाने में करीब पांच लोगों का पुलिस ने चालान किया है। इसके अलावा जसपुर में समर्थन करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने 107/16 का की कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि धार्मिक स्थलों में भी अपील की जा रही है कि यदि वहां कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो तुंरत पुलिस को सूचित करे।
काशीपुर में हुआ फ्लैग मार्च
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुंडेश्वरी और गुलजारपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता को पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल सिंह के विषय में बताया। पुलिस ने कहा कि अगर किसी ने अमृतपाल को आश्रय दिया या किसी भी तरह का सहयोग किया तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली के इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और ग्राम चौकीदारों ने फ्लैग मार्च किया।