फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नमामि गंगे मिशन के तहत दिया छह बड़ी परियोजनाओं का तोहफा

Tue, 29 Sep 2020 02:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter @BJPLive
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार छह परियोजनाओं का आनलाइन लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में सचिवालय से जुड़ें।

विज्ञापन

 

Prime Minister Narendra Modi to inaugurate six mega projects in Uttarakhand under the Namami Gange Mission via video conference, shortly.

Union Minister Jal Shakti Gajendra Singh Shekhawat present. pic.twitter.com/S2ZubbY0o3

— ANI (@ANI) September 29, 2020
विज्ञापन

जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और मदन कौशिक के अलावा विधायक हरिद्वार (ग्रामीण) स्वामी यतीश्वरांद और बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चौहान को भी कार्यक्रम न्योता दिया गया। वे अलग-अलग परियोजना स्थलों पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से 11.25 बजे तक चलेगा लोकार्पण कार्यक्रम

पीएम जिन छह परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें हरिद्वार जिले के जगजीतपुर में 68 एमएलडी एसटीपी, 27 एमएलडी का अपग्रेडेशन एसटीपी और सराय में 18 एमएलडी का एसटीपी शामिल हैं।

इसके अलावा पीएम चंडीघाट पर गंगा अवलोकन म्यूजियम, ऋषिकेश में लक्कड़घाट पर 26 एमएलडी के एसटीपी, चंद्रेश्वर नगर में 7.5 एमएलडी व मुनि की रेती चोर पानी में पांच एमएलडी एसटीपी, बदरीनाथ में एक एमएलडी व 0.01 एमएलडी एसटीपी शामिल हैं। 

इस दौरान नमामि गंगे परियोजना पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का संबोधन भी हुआ। पीएम रोविंग डाउन द गंगेज पुस्तक और ग्राम पंचायतों व पानी समिति के तहत मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें