प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 100-100 सीटों का प्रस्ताव भेजा था। सुनवाई के बाद आयोग ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 100-100 सीटों का प्रस्ताव भेजा था। इस पर एनएमसी की टीम ने दोनों मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया। आयोग ने दोनों मेडिकल कॉलेजों में खामियां पाईं और मान्यता देने से इनकार कर दिया।
प्रदेश सरकार ने खामियों को दूर कर दोबारा से आयोग के समक्ष अपील दायर की। सुनवाई के बाद आयोग ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने इस पर खुशी जता बताया कि सरकार का प्रयास है कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी इसी सत्र से शुरू किया जाए। ब्यूरो