फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: रिश्ते के नाना ने दो साल के नाती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बचाने आए दादा को भी किया लहूलुहान

Mon, 21 Nov 2022 08:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)

सार

महिला की चीख पुकार सुनकर पोते को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे दादा को भी उसने नहीं छोड़ा। उसने उनके हाथ की दो उंगलियां काट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक मासूम वंश और घायल दादा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला के गरगुवा गांव में दो साल के बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई। रिश्तेदारी में नेपाल से आए एक सनकी व्यक्ति ने रिश्ते के नाती को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब मासूम वंश कुंवर की मां उसे नहला कर धूप में उसकी मालिश कर रही थी।

विज्ञापन


Pantnagar: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला सफाई कर्मी का शव, मत्स्य विज्ञान कॉलेज में करता था काम

महिला की चीख पुकार सुनकर पोते को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे दादा को भी उसने नहीं छोड़ा। उसने उनके हाथ की दो उंगलियां काट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय मासूम बच्चे का पिता रमेश सिंह कुंवर जानवरों को चराने जंगल गया था। व्यक्ति ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इसके लिए पूछताछ की जा रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख धारचूला नेत्र सिंह कुंवर का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। पुलिस को इसें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें