फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Pithoragarh: कारोबार में घाटा होने पर व्यापारी नेता ने जहर खाकर दीजान, छोड़ा पांच पन्नों का सुसाइड नोट

Mon, 21 Nov 2022 08:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

धामी पांच पन्ने का सुसाइड नोट व्यापार भवन में छोड़ गए हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखी गई बातों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में नगर व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव ने व्यापार भवन में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पांच पन्ने के सुसाइड नोट में उन्होंने ऑनलाइन व्यापार और मेलों के कारण हो रहे नुकसान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। व्यापारी नेता की मौत पर सोमवार को पिथौरागाढ़ में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।



मूल रूप से भौतड़ी मड़मनाले और हाल में कासनी निवासी हरिओम धामी (40) पुत्र किशन सिंह निवासी जब रविवार देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों और व्यापारियों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनकी गाड़ी जिला सहकारी बैंक के पास खड़ी मिली। व्यापारी व्यापार भवन पहुंचे तो हरिओम धामी बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उनकी मौत पर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, प्रांतीय पदाधिकारी शमशेर महर, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत, महिला उपाध्यक्ष दीप्ति बिष्ट, अजय रावत, रोहित चौहान आदि ने शोक जताया है। 


Pithoragarh: झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, जौलजीबी मेले से लौट रहे थे घर
विज्ञापन


वाहट्सएप स्टेटस लगाया ‘अलविदा दोस्तों’
हरिओम धामी ने रविवार देर रात 8.30 बजे वाट्सएप स्टेटस लगाया जिसमें उसने ‘अलविदा दोस्तो’ लिखा था।

सुसाइड नोट: ‘मैं बहुत दिनों से टेंशन में था’
सुसाइड नोट में हरिओम धामी ने लिखा है कि ‘मैं अपनी गलती के कारण मर रहा हूं। मैं काफी समय से टेंशन में था। तभी यह कदम उठा रहा हूं। मरने में डर भी लग रहा है’। व्यापार में हो रहे घाटे के बारे में उन्होंने लिखा है कि ‘ऑनलाइन और शरदोत्सव मेले के कारण व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारी कैसे बैंक किस्त, दुकान का किराया आदि का भुगतान करेंगे’। 

Next
AU ऐप में पढ़ें