उत्तराखंड शासन ने 20 पीसीएस अधिकारियों को वर्तमान पदभार से मुक्त करते हुए नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इन अधिकारियों का विवरण निम्न लिखित है।
विनोद गिरी गोस्वामी को अपर निदेशक शहरी विकास देहरादून, चंदन सिंह डोबाल को अधिशासी निदेशक राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा, मुक्ता मिश्रा को प्रभारी सचिव सूचना देहरादून, फिंचा राम और योगेंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर टिहरी, पूरन सिंह को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी, सुंदर लाल सेमवाल को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, शैलेंद्र नेगी को संयुक्त सचिव एमडीडीए, श्रीष कुमार को डिप्टी कलेक्टर चमोली, हरवीर सिंह को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार, झरना कामठान को महाप्रबंधक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल देहरादून का अतिरिक्त प्रभार, चंद्र सिंह मार्तोलिया को डिप्टी कलेक्टर चमोली, कृष्ण नाथ गोस्वामी डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, सोहन सिंह सैनी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, अर्चना गहरवार को सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड देहरादून, सोनिया पंत को अपर आयुक्त आबकारी देहरादून, विप्रा त्रिवेदी को स्टाफ ऑफिसर, अध्यक्ष, राजस्व परिषद उत्तराखंड देहरादून, गिरीश चंद्र गुणवंत को मुख्य विकास अधिकारी चमोली का पदभार सौंपा गया है।