फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand PCS Main Exam: हजारों युवाओं को राहत, आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथियां बदलीं, यहां जानें नई तारीख

Sat, 06 Aug 2022 08:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार कम से कम दो माह का और समय देने की मांग कर रहे थे। मामले में उम्मीदवारों के अनुरोध और हाईकोर्ट से उम्मीदवारों को मौका देने के आदेश के मद्देनजर आयोग ने परीक्षा आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। हजारों युवाओं को इससे राहत मिली है। दरअसल, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि 20 से 23 अगस्त के बीच तय की थी। इस पर उम्मीदवार मांग कर रहे थे कि कम से कम दो माह का समय दिया जाए।

 

भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने भी इस मामले में आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजते हुए कम से कम दो माह का और समय देने की मांग की थी। मामले में उम्मीदवारों के अनुरोध और हाईकोर्ट से उम्मीदवारों को मौका देने के आदेश के मद्देनजर आयोग ने परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि अब उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 से 17 अक्तूबर के बीच होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना आयोग अलग से जारी करेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...महाराज को फिर आई मोदी ट्रेल की याद: जिम कार्बेट में मोदी ट्रेल का दावा बेदम, तीन सालों में नहीं बढ़ा एक भी कदम

149 उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का समय

आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा से वंचित रहे 149 उम्मीदवारों को अर्हता संबंधी मामले में हाईकोर्ट ने राहत दी थी। इन सभी को आयोग ने क्वालिफाई घोषित कर दिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों के लिए पीसीएस मुख्य परीक्षा के आवेदन की विंडो खोली जाएगी। वहीं, इन्हें अब मुख्य परीक्षा की तैयारी करने के लिए भी ज्यादा समय मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें