फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : पीसीएस-जे के लिए इंटरव्यू 23 दिसंबर को, 10 नवंबर को जारी हुआ था मुख्य परीक्षा का परिणाम

Sun, 27 Nov 2022 02:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे इंटरव्यू के लिए 23 दिसंबर की तिथि तय कर दी है। इसके लिए आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क आयोग कार्यालय में नकद जमा कराना होगा
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे इंटरव्यू के लिए 23 दिसंबर की तिथि तय कर दी है। इसके लिए आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा का परिणाम दस नवंबर को जारी किया गया था।

विज्ञापन


इसमें चुने गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोग कार्यालय में 23 दिसंबर को होेगा। आवेदन पत्र उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करके भरना होगा। सभी शैक्षिक अर्हता व आरक्षण के प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्ट कॉपी आवेदन पत्र के साथ लगाकर मूल अभिलेखों के साथ आयोग कार्यालय में पहुंचना होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के इन शहरों में 29 को आ रहे यात्री दें ध्यान, वाहनों का चक्का जाम, रहेंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से इंटरव्यू की कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क आयोग कार्यालय में नकद जमा कराना होगा। दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाने होंगे। अगर कोई उम्मीदवार सभी शर्तें पूरी नहीं करेगा तो वह इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें