इन्होंने लहराया जीत का परचम
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर राजनीति की सीढ़ी चढ़ी है। वहीं, पूर्व मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण के बेटे अरविंद सिंह सजवाण क्षेत्र पंचायत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्र वधू सुनीता कुंजवाल ने जीत हासिल की है। कोटद्वार जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की पत्नी कविता डबराल, पछवादून के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने जिला पंचायत सदस्य पद जीत का परचम लहराया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा तो जीत गई, लेकिन परिवार हार गए, दिग्गजों को जनता ने नकारा
पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भाजपा सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान किया। पंचायत चुनाव नतीजे बताते हैं कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। भाजपा छल कपट व प्रलोभन के हथकंडे न अपनाए तो कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बनेंगे। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष