फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पंचायत चुनाव में दोहरे मतदाता मामले की राजभवन में शिकायत, याचिकाकर्ता ने उठाए सवाल

Sat, 19 Jul 2025 05:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज होने के मामले में एक व्यक्ति ने राजभवन में शिकायत की है।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज होने के मामले में कार्रवाई न होने को लेकर याचिकाकर्ता शक्ति सिंह बर्त्वाल ने राजभवन पहुंचकर शिकायत दर्ज की।

बर्त्वाल ने राज्य निर्वाचन आयोग पर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने और कतिपय व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली द्वेषपूर्ण नजर आती है। पंचायत चुनाव में उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016, 2019 का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेश में दो निर्वाचन क्षेत्रों में नाम दर्ज व्यक्तियों के विरुद्ध ठोस जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आयोग न्यायालय की भावना के विरुद्ध कार्य कर रहा है। एक व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग क्षेत्रों की मतदाता सूची में होना न केवल अवैध है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ धोखा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag: गुलदार का खौफ...जखोली किरोड़ा में समूह में स्कूल से घर भेजे जा रहे बच्चे, क्यूआरटी टीम की तैनाती
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल से इस गंभीर विषय में हस्तक्षेप कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। बर्त्वाल ने यह भी कहा कि यदि आयोग ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन न किया तो वे कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर करेंगे।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें