फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Chunav: जेठानी से हार गई देवरानी, चमोली जिले की सल्ला रैतोली प्रधान की सीट थी चर्चित

Fri, 01 Aug 2025 11:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

चमोली दशोली विकास खंड में सल्ला रैतोली सीट ग्राम प्रधान पद पर देवरानी जेठानी से हार गई। जेठानी आशा ने देवरानी नीरजा पंवार को 112 मतों से पराजित कर दिया। 
 
विज्ञापन
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के दशोली विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के लिए चर्चित सल्ला रैतोली सीट पर जेठानी ने देवरानी को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज कर ली। सल्ला रैतोली गांव में एक ही परिवार से जेठानी आशा देवी और देवरानी नीरजा पंवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार कोे हुई मतगणना में जेठानी आशा देवी ने देवरानी नीरजा पंवार को 112 मतों से पराजित कर दिया। जेठानी आशा देवी को 190 मत प्राप्त हुए, जबकि देवरानी नीरजा देवी 78 मत प्राप्त हुए। एक अन्य प्रत्याशी आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह को 110 मत मिले हैं। इस सीट पर 17 मत अवैध घोषित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand Election Result Live: प्रधान के लगभग सभी पदों के नतीजे देर रात जारी, जिला पंचायत की मतगणना आज भी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में एक ही परिवार की देवरानी व जेठानी के ग्राम प्रधान के लिए चुनाव में दावेदारी करने पर सबकी निगाहें यहां के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई थी। दोनों बहुओं के दावेदारी करने पर उनकी सास मतदान के दिन असमंजस में फंस गई थी कि किस बहु को मतदान करें। बताया जा रहा है कि क्षुब्ध होकर उनकी सास ने अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं किया। जेठानी की जीत पर देवरानी नीरजा ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें