फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: तीन जिलों के दुर्गम इलाकों के लिए विशेष तैयारी, हेलिकॉप्टर से भी मिलेगी मदद

Fri, 11 Jul 2025 11:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों 24 जुलाई व 28 जुलाई को होंगे। पहले चरण में ज्यादातर ऐसे क्षेत्र चुने गए हैं, जहां मानसून का नुकसान कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन के मद्देनजर उत्तराखंड के तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के दुर्गम इलाकों के लिए पंचायत चुनाव में जरूरत पड़ने पर हेलिकॉप्टर भी तैनात किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बैठक कर निर्देश दिए हैं कि सभी जिलाधिकारी अपनी मांग और जरूरत आपदा प्रबंधन विभाग को बताएं।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों 24 जुलाई व 28 जुलाई को होंगे। पहले चरण में ज्यादातर ऐसे क्षेत्र चुने गए हैं, जहां मानसून का नुकसान कम होने का अनुमान है। दूसरे चरण में संवेदनशील क्षेत्र लिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली के जिलाधिकारियों ने कई मुद्दे उठाए।

Uttarakhand: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला...दो जगह मतदाता सूची में नाम वाले प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव
विज्ञापन


तय किया गया कि जरूरत पड़ने पर पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलाधिकारी आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी मांगें आपदा प्रबंधन विभाग के समक्ष भेजें।
विज्ञापन


इसकी जानकारी आयोग को भी उपलब्ध कराएं। कुछ जिलाधिकारियों ने अतिरिक्त बजट की जरूरत बताई, जिस पर आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव भेजने को कहा गया। वहीं, कई जिलों में बचाव दलों को भी तैनात करने पर चर्चा की गई। निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल का कहना है कि अभी जिलाधिकारियों के स्तर से प्रस्ताव आपदा प्रबंधन को जाने शुरू हो गए हैं। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में सभी के प्रस्ताव आ जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें