- हल्द्वानी में लाखनमंडी से प्रधान पद पर भावना बजेठा को 467 वोट मिले हैं। भावना ने 14 मतों जीत दर्ज की है। कुंवरपुर से निवर्तमान प्रधान हरेंद्र बिष्ट की पत्नी चित्रा बिष्ट जीती हैं। चित्रा को 489 वोट मिले हैं। लच्छामपुर से तनुजा पांडे 505 वोट से जीती हैं।
- रुद्रपुर ब्लॉक की किच्छा तहसील में शांतिपुरी खमिया नं 2 से चंद्रकला कोरंगा, शांतिपुरी 3 में राहुल तिवारी, जवाहर नगर में दीपा कांडपाल, शांतिपुरी 1 में विमला जोशी और गड़रिया बाग में गीता देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है।
- विकासखंड खटीमा में प्रधान पद के दावेदार नीरज सिंह ग्रामसभा कुटरी से निर्वाचित हुए हैं। ग्राम सभा गैलरी चकरपुर से पूनम देवी तथा गौर पटिया से अनिल चंद ग्राम प्रधान पद की सीट पर जीते हैं।
- पिथौरागढ़ के विण ब्लॉक के पाभै वल्दिया ग्राम पंचायत से राजेंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। राजेंद्र को 98 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर को 68 मत मिले हैं।
- हल्द्वानी में ग्राम सभा बसंतपुर से ग्राम प्रधान पद पर किशोर सिंह चुफाल विजयी हुए हैं।
- वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ डा. विजय कुमार जोगडंडे ने मैगरण केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक के चिरॉली में सीमा थापा ओर धुरचू में नरेंद्र चंद ग्राम प्रधान पद पर जीते हैं।
- लोहाघाट ब्लॉक में मल्ला खाइकोट का पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कांटे की टक्कर में गंगा देवी ने रेखा कार्की को केवल छह मतों से हराया है। गंगा को 176 और रेखा को 170 मत मिले हैं।
- चंपावत में ब्लॉक कार्यालय में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के परिणाम जानने को लोगों की भीड़ लगी है।
- भीमताल ब्लॉक में पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां मलुवाताल ग्राम पंचायत से प्रधान प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह गंगोला ने 72 वोटों से जीत दर्ज की। लक्ष्मण सिंह गंगोला को 172 और नीमा देवी को 100 वोट मिले हैं।