उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए बुधवार को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार अधीनस्थ कर्मचारियों की नियुक्ति कर लें। ताकि, चुनावों की घोषणा के तत्काल बाद व्यवस्थाओं को सुचारु किया जा सके।
व्यवस्था और उनके नोडल अधिकारी
कार्मिक- सीडीओ व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
प्रशिक्षण- एडीएम वित्त एवं राजस्व
मतपत्र अधिकारी- जिला विकास अधिकारी
पोलिंग बूथ निर्माण, मतदाता सूची, स्ट्रांग रूम और मतगणना व्यवस्था- एसडीएम चकराता, एडीएम विकासनगर, एसडीएम सदर व एसडीएम डोईवाला
यातायात व वाहन ईंधन व्यवस्था- सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
लेखन सामग्री- मुख्य कृषि अधिकारी
वीडियोग्राफी - जिला पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एआरटीओ
कंट्रोल रूम अधिकारी- जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी
निर्वाचन मॉनिटेरिंग - जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
मीडिया प्रकोष्ठ- जिला सूचना अधिकारी
मतपेटी अधिकारी- सहायक निबंधक सहकारिता
लाईजिनिंग अधिकारी - जिला आबकारी अधिकारी