फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव के पक्ष में सरकार, लेकिन ये है बड़ी अड़चन

Mon, 09 Sep 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के प्रत्यक्ष चुनाव कराने के पक्ष में है। हालांकि इस राह में पंचायतीराज एक्ट के 73 वें संविधान संशोधन में की गई व्यवस्था सबसे बड़ी अड़चन बन रही है। इसमें इन दोनों चुनावों में जनता की सीधी भागीदारी को प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन


यह व्यवस्था दी गई है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि ही अध्यक्ष और प्रमुखों का चुनाव करेंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि इस संबंध में सरकार अपनी राय से भारत सरकार को अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में एक अच्छी व्यवस्था के लिए प्रत्यक्ष चुनाव को सरकार जरूरी मानती है।

प्रत्यक्ष चुनाव के संबंध में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह बयान उस समय आया है, जबकि पंचायत चुनाव को लेकर सरकारी मशीनरी तैयारियों में जुटी हुई है। सरकार ने हाईकोर्ट में यह भरोसा दिलाया है कि वह 30 नवंबर, 2019 तक त्रिस्तरीय पंचायत के सभी फार्मेट में चुनाव करा देगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर भेजे प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर भी सरकार को अभी निर्णय लेना है। इस बीच, पिछले कई दिनों से जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के सीधे चुनाव पर बहस सी शुरू हुई है।

इस संबंध में हाईकोर्ट में भी एक रिट दायर की गई है। एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक करीब ढाई वर्ष पहले भारत सरकार ने राज्यों से इस संबंध में रायशुमारी की पहल भी की थी। माना जा रहा है कि प्रत्यक्ष चुनाव की वजह से खरीद फरोख्त की शिकायतें और भ्रष्टाचार बढ़ने की जो बातें सामने आती रही हैं, उस पर गंभीरता से मनन किया जा रहा है।

सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के सीधे चुनाव की पक्षधर है, हालांकि 73 वें संविधान संशोधन में पंचायतीराज व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही चुनाव की व्यवस्था दी है। हम भारत सरकार को प्रत्यक्ष चुनाव के संबंध में अपनी राय से अवगत कराएंगे।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीएम, उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें