फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Chunav: दूसरे चरण में बारिश के बीच जमकर बरसे वोट, 70% हुआ मतदान, पहले में 68 फीसदी

Tue, 29 Jul 2025 06:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Panchayat Chunav: दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। मैदानी जिलों में भारी उत्साह दिखा। ऊधमसिंह नगर में रिकॉर्ड 84.26 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ही जमकर वोट भी बरसे। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया। इनमें 65.50 प्रतिशत पुरुष और 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों के 4709 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। इस चरण के लिए 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे। कई पर्वतीय

क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कई मतदान केंद्रों पर दिनभर भीड़ जुटी रही। न केवल पर्वतीय बल्कि मैदानी जिलोंदेहरादून, ऊधमसिंह नगर में भी बंपर वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करेगी धामी सरकार, पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी

पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा कुछ नीचे जाने का अनुमान है।

विज्ञापन

ऐसे बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत

सुबह 10 बजे तक 12.42

दोपहर 12 बजे तक 24.00

दोपहर 2 बजे तक 41.95

शाम 4 बजे तक 58.12

अंतिम 70.00

विज्ञापन

देर शाम तक जिलावार मतदान प्रतिशत

जिला मतदान प्रतिशत
उत्तरकाशी 75.96
पौड़ी गढ़वाल 69.27
टिहरी 60.05
देहरादून 77.25
चमोली 66.47
चंपावत 70.21
नैनीताल 76.07
अल्मोड़ा 58.20
ऊधमसिंह नगर 84.26
पिथौरागढ़ 64.9

(देर शाम तक के आंकड़े)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें