फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Chunav: 3,382 नामांकन निरस्त, चुनाव मैदान में 58,814 प्रत्याशी, 1,313 नाम वापस

Thu, 10 Jul 2025 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Panchayat Elections 2025: शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3,382 नामांकन निरस्त हो गए हैं। पहले दिन 1,313 नामांकन वापस होने के बाद अब 58,814 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम नामांकन सूची के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 37 नामांकन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 317, प्रधान के 297 और सदस्य ग्राम पंचायत के 2,731 नामांकन जांच के उपरांत निरस्त कर दिए गए।

अब शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद पहले चरण के चुनाव के लिए 14 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, जिनका चुनाव 24 जुलाई को होगा।
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: छोटी सरकार के चुनाव में महिला उम्मीदवारों की बड़ी धमक, 59 प्रतिशत पहुंचा आंकड़ा

प्रत्याशियों की ये है स्थिति

पद नाम कुल नामांकन निरस्त नामांकन वैध नामांकन वापस लिए नामांकन
सदस्य, जिला पंचायत 1,885 37 1,848 164
सदस्य, क्षेत्र पंचायत 11,430 317 11,113 697
प्रधान, ग्राम पंचायत 21,876 2,731 25,587 386
सदस्य, ग्राम पंचायत 28,318 2,731 25,587 66
कुल 63,509 3,382 60,127 1,313
विज्ञापन

दो करोड़ से ऊपर शराब, नकदी, गहने पकड़े

पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने 3,45,985 रुपये कीमत की 859.93 लीटर और आबकारी ने 2,95,409 रुपये कीमत की 582.20 लीटर शराब जब्त की। पुलिस ने करीब 19,53,600 रुपये कीमत की 3.29 किलो मादक पदार्थ जब्त किया। पुलिस ने 25,10,000 रुपये कीमत की 0.3915 किलो कीमती धातु और 4,22,100 रुपये नकदी बरामद की है। अब तक 2,01,51,924 रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें