जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में माधवाश्रम अस्पताल में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट में 20 से 56 क्यूबिक मीटर तक ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा। प्लॉट से प्रतिदिन मांग के अनुसार ही ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाएंगे, जिन्हें जिला अस्पताल, सीएचसी अगस्त्यमुनि व जखोली के लिए सप्लाई किया जाएगा। वहीं, केदारनाथ यात्रा के दौरान राजकीय एलोपैथिक अस्पताल गुप्तकाशी के साथ फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत पड़ावों व धाम में संचालित एमआरपी को भेजा जाएगा। इस सुविधा से सांस के रोगियों, दुर्घटना में होने वाले घायलों, ऑपरेशन वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो-तीन माह में प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट से स्थानीय अस्पतालों के साथ-साथ चमोली जनपद के अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई किए जा सकेंगे।
-मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग
ऑक्सीजन प्लांट से शुरूआती समय में 20 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इसे, मांग के अनुरूप बढ़ाया जा सकेगा। प्लांट में लगने वाले उपकरणों व अन्य संसाधनों के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।
- डा. एसके झा, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग