फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Open University: छात्रों पर भारी पड़ रही विवि प्रशासन की लापरवाही, किताबें मिलीं न नंबर जुड़ रहे

Fri, 03 Feb 2023 04:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

छात्रों ने उत्तराखंड ओपन विवि प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन किताबें नहीं मिलीं हैं। वहीं कई छात्र असाइनमेंट के नंबर रिजल्ट में नहीं जोड़े जाने से परेशान हैं। स्टडी सेंटर से छात्र लगातार अपडेट पूछते हैं, लेकिन छात्रों के जवाब देने की जहमत नहीं उठाई जाती है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही छात्रों पर भारी पड़ रही है। परीक्षा नजदीक है, लेकिन छात्रों को अभी तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। कई छात्रों के असाइनमेंट के नंबर फाइनल रिजल्ट में नहीं जुड़े हैं। साथ ही असाइनमेंट जमा करने में भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने विवि प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में जुलाई में होने वाले एडमिशन नवंबर तक चले। इसके बाद फरवरी में परीक्षा होनी है, लेकिन अभी तक छात्रों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। साथ ही पहले सेमेस्टर के एग्जाम से पहले ही यूनिवर्सिटी ने दूसरे सेमेस्टर के एडमिशन शुरू कर दिए हैं। इससे साइट पर दबाव बढ़ गया है। 31 जनवरी तक असाइनमेंट की लास्ट डेट थी, लेकिन साइट नहीं चलने से छात्र असाइनमेंट सबमिट नहीं कर पाए।

एमएसडब्ल्यू के छात्र ने बताया कि नौकरी के लिए चयन होने वाला था, लेकिन असाइनमेंट के नंबर न जुड़ने से डिग्री नहीं मिल पा रही है। अब कानूनी कार्रवाई ही एक मात्र विकल्प दिख रहा है। छात्रों की लगातार शिकायत के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें...Joshimath: भविष्य की चिंता में बढ़ा तनाव... जोशीमठ के कई लोग डिप्रेशन का शिकार, हेल्पलाइन पर मांग रहे मदद

विज्ञापन


असाइनमेंट सबमिट करने की तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गई है। छात्र आखिरी तारीख को असाइनमेंट सबमिट करने आते हैं, ऐसे में सर्वर डाउन हो जाता है। बचे हुए छात्रों को भी जल्द किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। साथ ही जिन छात्रों के असाइनमेंट नंबर नहीं जुड़े हैं, वह लिखित शिकायत कर सकते हैं। - डॉ. राकेश रयाल, मीडिया प्रभारी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें