देवभूमि उत्तराखंड का तराई-भाबर खालिस्तानियों के टारगेट पर है। खालिस्तान की आवाज यहां भी गूंज सकती है।
सूत्रों की मानें तो पंजाब के अमृतसर में भिंडरवाला के समर्थक खुलकर सामने आने के बाद यहां भी धार्मिक स्थलों पर सत्संग के माध्यम से सिख कौम को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, खुफि या तंत्र इसे लेकर अलर्ट है और पूरे मामले में पैनी नजर रखे हुए है।
करीब तीन महीने पहले अमृतसर में भिंडरवाला के समर्थक खुलकर सामने आए थे जिसके बाद उनकी मांगों के समर्थन में ऊधमसिंह नगर में भी प्रदर्शन हुआ था। तब तत्कालीन एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने प्रदर्शन करने वालों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए थे।
सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर में पंजाब के फि रोजपुर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के बाद भी तराई क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर खालिस्तान समर्थक देखे गए। क्षेत्र में उनकी गतिविधियों से खालिस्तान की आग यहां भी फैलने की आशंका है।