रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने के निर्देश
इसके अलावा एडीजी ने डायल 112 के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। कुछ पहाड़ी जिलों में रिस्पॉन्स टाइम लगभग 20 से 23 मिनट का है। जबकि, प्रदेश का औसत 12 से 13 मिनट का है। ऐसे में इन जिलों को भी औसत टाइम के बराबर लाने के निर्देश दिए गए। डायल 112 से मिलने वाली वाहन चोरी और स्नैचिंग जैसी घटनाओं की जिला प्रभारी खुद समीक्षा करेंगे। साथ ही एसपी टेलीकॉम को प्रत्येक महीने जनपदवार स्ट्रीट क्राइम से संबंधित रिपोर्ट बनाने के निर्देश भी एडीजी ने दिए।