फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिल्ली में विस्फोट के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री धामी ने डीजीपी को दिए सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ को राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया। विस्फोट मृतकों व घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनजर राज्य के पुलिस महानिदेशक को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने व राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें