रविवार को गैरसैंण सत्र नहीं था तो अधिकारी ट्रैकिंग करने पहुंच गए। भराड़ीसैण से 12 किलोमीटर ट्रैकिंग करके बैनीताल पहुंचे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी। रविवार को विधानसभा सत्र न होने पर अधिकारियों ने ट्रैकिंग का प्लान बनाया। इस दौरान उन्होंने ट्रेकिंग का खूब आनंद लिया।
अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव आनंद बर्धन, सचिव अमित नेगी, अरविंद सिंह ह्यांकी, दिलीप जावलकर,पंकज कुमार पांडेय,रंजीत सिन्हा और अन्य अधिकारी शामिल रहे। श्रीनगर में सेनाध्यक्ष का कार्यक्रम होने की वजह से मुख्य सचिव ट्रैकिंग में शामिल नही हो सके।
बता दें कि, गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसके लिए पूरी सरकार गैरसैंण में जुटी हुई है। वहीं अधिकारी भी वहीं ठहरे हुए हैं।