भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी धीराज गर्ब्याल की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट हटा दी, लेकिन तब तक वह विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में तेजी से वायरल हो चुकी थी। सरकार में सचिव पद पर कार्यरत गर्ब्याल ने पोस्ट में लिखा, ‘अरे कुमाऊं के यूट्यूबर खड़ी बाज़ार के अलावा बहुत काम जोड़ना भूल गया।
वीडियो देख के जोड़ लेना। संस्कृति, स्थापत्य कला का संरक्षण क्या होता है ना तू समझ पाएगा और ना ही तेरा जोड़ीदार गढ़वाल का शकुनि पांडे! दोनों वीडियो देख के और मिलके इन कामों में प्रेस कांफ्रेंस करवाते रहना। ’उनकी यह पोस्ट कुछ व्हाट्सग्रुप में भी वायरल हुई, जिनसे कई आईएएस जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा
किसी ने इसे महाविस्फोट बताया तो कोई पूछता रहा कि यूट्यूबर और शकुनि पांडे कौन हैं? कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट नौकरशाहों से होते हुए मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसरों तक पहुंच गई। सचिवालय में अधिकारी व कर्मचारी इस पोस्ट के अपने-अपने हिसाब से मायने निकालते रहे।