फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav: तैयारियां तेज... वार्ड सदस्य और पार्षदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

Sun, 15 Dec 2024 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

ऐसा पहली बार हो रहा, जबकि राज्य के सभी 102 निकायों में चुनाव एक तिथि पर होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी जिलाधिकारियों ने रविवार देर रात को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


इस पर सात दिन में आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। वहीं, निदेशालय मेयर और अध्यक्षों के आरक्षण की अनंतिम अधिूसचना भी जारी हो गईहै।

पहली बार 102 निकायों में एक दिन चुनाव
ऐसा पहली बार हो रहा, जबकि राज्य के सभी 102 निकायों में चुनाव एक तिथि पर होने जा रहे हैं। 2018 में नगर निगम रुड़की समेत कई निकायों में चुनाव नहीं हुए थे। वहां एक साल देरी से चुनाव हुए थे, लेकिन उनका कार्यकाल अब खत्म हो चुका है।

Uttarakhand: प्रदेश के सौ वर्ष पुराने आयुर्वेद कॉलेजों का होगा कायाकल्प, प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक रुख
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दर्ज कराएं आपत्ति
सात दिन के भीतर निदेशक, शहरी विकास विभाग, 31/62, राजपुर रोड, निकट पाइन हॉल स्कूल, देहरादून को लिखित रूप में दे सकते हैं या ई-मेल आईडी directorudd@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें