फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पंचायत चुनाव के नामांकन खत्म, सदस्य पदों पर नहीं दिखा उत्साह, अब सात से नौ जुलाई के बीच होगी जांच

Sat, 05 Jul 2025 11:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। ग्राम प्रधान पदों के लिए दोगुने से अधिक नामांकन आए, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उत्साह कम रहा। नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई के बीच होगी। पहला चरण 24 जुलाई और दूसरा 28 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन खत्म हो गए। आखिरी दिन प्रदेशभर में नामांकन को लेकर उत्साह तो नजर आया लेकिन सदस्य पद के लिए सबसे हम नामांकन सामने आए। बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन दिन में कुल 66,418 पदों के लिए 32,239 नामांकन दर्ज हुए थे। खबर लिखे जाने तक अंतिम दिन के आंकड़े आने बाकी थे। ग्राम प्रधान के 7499 पदों के लिए सर्वाधिक 15,917 नामांकन तीन दिन में आए, जिनका आंकड़ा शनिवार को और बढ़ गया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 55,587 पदों के सापेक्ष तीन दिनों में केवल 7235 नामांकन जमा हुए थे। शनिवार को भी इस आंकड़े में कोई उत्साह नजर नहीं आया।

राज्य निर्वाचन आयोग अब सात से नौ जुलाई के बीच इन नामांकन पत्रों की जांच करेगा। यह दोनों चरणों के चुनाव के लिए नामांकन हुए हैं। इसके बाद पहले व दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का मौका 10 व 11 जुलाई को मिलेगा। फिर पहले चरण का चुनाव चिह्न का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 24 जुलाई को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण के लिए चुनाव चिह्न आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा। 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा। दोनों चरणों का मतदान परिणाम 31 जुलाई को आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें