फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 10 नवंबर को जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया शपथपत्र

Fri, 06 Sep 2024 09:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

Uttarakhand Nikay Chunav 2024: राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि 30 अक्तूबर को ओबीसी-एससी-एसटी आयोग की रिपोर्ट पेश होगी। 31 अक्तूबर को आरक्षण का निर्धारण होगा और उसी दिन मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने उत्तराखंड में निकाय चुनाव का कार्यक्रम शुक्रवार को पेश किया। इसके कहा गया कि निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी और 25 दिसंबर से पहले निकायों के गठन हो जाएगा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शहरी विकास विभाग के अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पूर्व में हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार को जल्द निकाय चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए थे।

Uttarkashi: वरुणावत पर्वत से हो रहे भूस्खलन का सर्वेक्षण शुरू, विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन


इसे लेकर सरकार ने असमर्थतता जताते हुए हाईकोर्ट में शपथ दाखिल किया राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि 30 अक्तूबर को ओबीसी-एससी-एसटी आयोग की रिपोर्ट पेश होगी। 31 अक्तूबर को आरक्षण का निर्धारण होगा और उसी दिन मतदाता सूची जारी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें