फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav Results: मतगणना आज, खुलेगा राज...किसके सिर सजेगा निकायों का ताज

Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Results: प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट हम आपके साथ साझा करते रहेंगे। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव की मतगणना यहां होगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा, शनिवार को साफ हो जाएगा। आयोग सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कराने जा रहा है। पहली बार विधानसभा, लोकसभा की भांति निकाय चुनाव के परिणाम भी मोबाइल पर घर बैठे ऑनलाइन देखे जा सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ ही निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना होगी। आयोग सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू करेगा।

सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। मतगणना के पल-पले के अपडेट आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर देखी जा सकेगी। पहली बार मतगणना की पूरी जानकारी आप अपने घर में मोबाइल पर देख सकेंगे।

Uttarakhand Nikay Chunav: नई सूची बनी, पांच लाख मतदाता जुड़े फिर भी वोट देने से वंचित हुए हजारों मतदाता

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन



इन नगर निकायों के नतीजे सबसे पहले आएंगे
चमोली की नगर पंचायत नंदानगर घाट (1129 वोट), पौड़ी की नगर पालिका दुगड्डा (1186 मत), नगर पालिका रानीखेत (1412 मत), नगर पंचायत थराली (1421 मत), नगर पालिका द्वाराहाट (1444 मत), नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी (1659 मत) के नतीजे सबसे जारी होने के अनुमान हैं।

निगमों के नतीजों में लगेगी देरी
नगर निगमों के नतीजे जारी होने में समय लग सकता है। नगर निगम देहरादून में 4,31,611 मतों की गिनती होगी। नगर निगम हल्द्वानी में 1,58,394 मतों और नगर निगम हरिद्वार में 1,31,801 मतों की गिनती होनी है। कुछ ऐसे भी निकाय हैं, जहां मुकाबला काफी नजदीकी होने के कारण री काउंटिंग जैसे विवाद हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें