फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड निकाय चुनाव: बाजपुर में मतदान के दौरान हंगामा, दर्जाधारी मंत्री और पुलिस के बीच नोकझोंक

Mon, 08 Jul 2019 12:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर(उधमसिंह नगर)
विज्ञापन
बाजपुर में चुनाव के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान बाजपुर में मतदान केंद्र पर सुबह हंगामा हो गया। शुगर मिल बूथ पर सुबह दर्जामंत्री राजेश कुमार वोट डालने पहुंचे। लाइन लंबी होने पर वे वापस लौट रहे थे। इसी बीच वे परिसर में खड़े हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक सिपाही ने उन्हें वहां से धक्का देकर हटाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। 

बता दें कि बाजपुर में 12 बजे तक 32.40  प्रतिशत मतदान हो चुका है। उत्तराखंड की 84 नगर निकायों के लिए वर्ष 2018 में चुनाव कराए जा चुके हैं, लेकिन श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषदों में तकनीकी वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 जुलाई, 2019 से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


श्रीनगर में 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और इनके भाग्य का फैसला 25 हजार 126 मतदाताओं को करना है। श्रीनगर से उलट बाजपुर में मतदाता थोडे़ कम हैं। यहां पर 23 हजार 113 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, लेकिन प्रत्याशियों की संख्या श्रीनगर के मुकाबले ज्यादा हैं। यहां पर 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में दम भर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें