फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय लक्ष्मी पंत का कब्जा, भाजपा में हुए शामिल

Thu, 22 Nov 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी पंत भाजपा में हुए शामिल
विज्ञापन

नगर पंचायत पोखरी के एक वार्ड में बृहस्पतिवार को हुए पुनर्मतदान के बाद निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी पंत को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश भट्ट को 176 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन


उन्हें कुल 785 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने 609 मत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह 449 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। निर्वाचित प्रत्याशी लक्ष्मी पंत चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि 20 नवंबर को निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान नगर पंचायत पोखरी के वार्ड सात देवर में 400 मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर न होने के कारण मतपत्र रद्द कर दिए गए थे।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की संस्तुति पर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा देवर वार्ड में बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान कराया गया। प्राथमिक विद्यालय देवर पोलिंग बूथ पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

इसके बाद पोखरी तहसील सभागार में देर शाम सात बजे से रात आठ बजे तक चली मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी पंत को सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। अध्यक्ष पद के अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशियों में विष्णु प्रसाद ने 272, श्रवण सती 177 और जीत सिंह ने 35 मत हासिल किए।

सभासद पद पर वार्ड एक अपर बाजार से योगेंद्र सिंह (कांग्रेस), वार्ड दो लोअर बाजार से निर्दलीय सूरजी देवी, वार्ड तीन विनायकधार से निर्दलीय सतेंद्र सिंह, वार्ड चार गुनियाला से निर्दलीय हनुमंत सिंह, वार्ड छह देवस्थान से भाजपा की रेखा देवी और वार्ड सात देवर से निर्दलीय समुुद्रा देवी ने जीत हासिल की।   
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018 के नतीजे 

मेयर और अध्यक्ष पद के नतीजे 
कुल पद      84 
नतीजे         83* 
भाजपा        34
कांग्रेस         25
निर्दलीय       23
बसपा           1

वार्ड पार्षदों के नतीजे
कुल पद      1064
नतीजे         1063
निर्दलीय        551
भाजपा         323 
कांग्रेस          181
बसपा              4
आप                2
उक्रांद              1
सपा                1 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें