फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018: पहले मां का अंतिम संस्कार किया, फिर गमगीन माहौल में दिया वोट

Mon, 19 Nov 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
cremation
विज्ञापन
चंपावत नगर पालिका निकाय चुनाव में रविवार को मतदान के प्रति आस्था का एक नायाब नमूना सामने आया। एक वोटर ने अपनी मां की चिता को मुखाग्नि देने के बाद मय परिवार मतदान किया।
विज्ञापन


चंपावत पालिका के मल्ली मांदली वार्ड के एक शख्स भैरव दत्त पांडेय (57) ने ये अदम्य साहस दिखाने के साथ लोकतंत्र के प्रति आस्था का बेहतरीन नमूना पेश किया।

सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पांडेय ने बताया कि भैरव दत्त पांडेय की 90 साल की मां का रविवार की सुबह निधन हो गया था। अपरान्ह करीब दो बजे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मां की मौत के बावजूद लोकतंत्र के प्रति अगाध आस्था

मां की चिता को मुखाग्नि देने के बाद पांडेय और पूरे परिवार ने गमगीन होने के बावजूद लोकतंत्र के प्रति अपने फर्ज को निभाया।

शाम चार बजे इस परिवार ने जिला पंचायत स्थित मतदान केंद्र पर वोट दिया। चंपावत की निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने मां की मौत के बावजूद मतदान करने को लोकतंत्र के प्रति अगाध आस्था बताया। 369 मतदाता वाले मल्ली मांदली में कुल 266 लोगों ने वोट दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें