फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018 : 7 नगर निगम में मेयर की सभी सीटों के नतीजे घोषित, देहरादून में बीजेपी का कब्जा

Wed, 21 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जीत के बाद देहरादून के निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड  नगर निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद की 84 सीटों पर देर रात तक जारी मतगणना के बाद बुधवार की सुबह 83 सीटों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें 34 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के खाते में 25 सीटें आई हैं। वहीं 23 सीटों पर जीत हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशियों  ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जबकि बसपा ने एक सीट पर कब्जा किया। लेकिन आप , सपा और क्षेत्रीय पार्टी उक्रांद का सूपड़ा साफ हो गया। 

विज्ञापन


बता दें कि मेयर की 7 सीटों में से देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, ऋषिकेश, रुद्रपुर, कोटद्वार और हल्द्वानी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें पांच सीटों देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में भाजपा का परचम लहराया। जबकि पहली बार अस्तित्व में आए कोटद्वार नगर निगम में कांग्रेस की हेमलता नेगी पहली मेयर चुनी गई हैं। वहीं हरिद्वार में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 

चमोली जिले की पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ ही एक वार्ड का परिणाम रोका गया है। वहां वार्ड सात के देवर बूथ के मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के दस्तखत नहीं थे। मतगणना के दौरान जब इस बूथ की मतपेटी खुली तो ये बात सामने आई। इस मामले में चमोली की डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पीठासीन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति करने के साथ ही बूथ में तैनात चार मतदानकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पोखरी नगर पंचायत के इस वार्ड में 22 नवंबर को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार इस बूथ में 22 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद  मतगणना होगी और फिर देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में वार्ड मेंबर की 1064 सीटों में से 1018 के परिणाम आ चुके हैं। बाकी की गणना जारी है।

विज्ञापन

जीत हार के मायने

भाजपा : निकाय चुनाव के नतीजों और रुझानों से साफ है कि भाजपा को और अनुशासित होना पड़ेगा। पार्टी केवल अपनी साख बचाने में कामयाब हुई है। सात नगर निगमों में से तीन हरिद्वार, हल्द्वानी और कोटद्वार में पिछड़ने से भाजपा की चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निकायों में बड़ी जीत की उम्मीद को लगा झटका सबक है।

कांग्रेस : विधानसभा चुनाव में हाशिये पर आई कांग्रेस को निकायों के नतीजे राहत देते दिख रहे हैं। पार्टी ने अपना प्रदर्शन सुधारा है। पार्टी प्रदेश नेतृत्व को ये नतीजे नई ऊर्जा देेंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने शहरी वोट बैंक के बीच उपस्थिति दर्ज करवा कर सत्ताधारी भाजपा की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि पार्टी को अभी और संगठित होने की जरूरत है। 

अन्य दल : भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले अन्य दलों उक्रांद, आम आदमी पार्टी, बसपा और सपा की उपस्थिति बेहद कमजोर रही। प्रदेश की सियासत में तीसरे विकल्प या मोर्चे की संभावनाओं के लिए नतीजे बड़ा झटका हैं। छोटे दलों को अपनी रणनीति में सुधार करना होगा।

निर्दलीय : निकाय चुनाव में हर बार की तरह इस बार भी निर्दलियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। जनता ने कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के तौर पर अन्य दल की जगह निर्दलियों को चुना। पार्षदों के चुनाव में उनका प्रदर्शन बेहद जोरदार रहा। इससे साफ है कि मेयर और अध्यक्ष कोई भी हो, लेकिन बोर्ड में उनका भी दबदबा रहेगा।

पूरे प्रदेश में मतपत्रों से चुनाव हुए

इस बार पूरे प्रदेश में मतपत्रों से चुनाव हुए। 2013 के चुनाव की तरह इस बार चार नगर निगमों में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस वजह से चुनाव के नतीजे आने में खासी देरी हो गई।
छोटे नगर निकायों के नतीजे दोपहर तक आने शुरू हो गए। जबकि नगर निगम के मेयर पदों के नतीजे देर रात आने शुरु हुए। बुधवार सुबह तक मेयर की सभी सीटों पर परिणाम घोषित हो गए। लेकिन वार्ड मेंबर के लिए मतगणना जारी रही।

प्रदेश में 1257 मतदान केंद्रों में बनाए गए 2664 मतदेय स्थलों पर रविवार को मतदान हुआ था। पूरे प्रदेश में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ। सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 नगर पंचायतों में चुनाव कराए गए हैं। 1148 पदों के लिए 4978 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद था।

मतगणना केंद्र

देहरादून
-न्यू बाक्सिंग हाल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज, देहरादून
-सामुदायिक केंद्र आईडीपीएल, ऋषिकेश
-घनानंद राजकीय इंटर कालेज, मसूरी
-शहीद दुर्गामल राजकीय स्नातकोत्तर, डोईवाला
-आशाराम वैदिक इंटर कालेज, (विकासनगर पालिका और हरर्बटपुर पंचायत)

हरिद्वार 
-पन्नालाल भल्ला इंटर कालेज, मायापुर, हरिद्वार
-बीएसएम इंटर कालेज, रुड़की
-तहसील कार्यालय परिसर, लक्सर
-आरएनआई इंटर कालेज, भगवानपुर

पौड़ी  
-राजकीय इंटर कालेज, पौड़ी 
-तहसील कार्यालय परिसर, सतपुतली
-राजकीय इंटर कालेज, लक्ष्मण झूला 
-कोटद्वार डिग्री कालेज (कोटद्वार निगम और दुगड्डा पालिका)




टिहरी 
-आईटीआई भवन, नई टिहरी
-खंड विकास अधिकारी कार्यालय, प्रतापनगर
-राजकीय इंटर कालेज, कीर्तिनगर
-तहसील कार्यालय, घनसाली
-तहसील कार्यालय, नरेंद्र नगर

चमोली 
- चमोली पालिका-राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर

रुद्रप्रयाग
-क्रीडा भवन, अगस्त्यमुनि 
-राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज, उत्तरकाशी
-राजकीय इंटर कालेज, चिन्याली सौड़
-आईटीआई भवन, बड़कोट

ऊधमसिंह नगर
-फलमंडी, काशीपुर
-मंडी परिसर, रुद्रपुर
-मंडी परिसर, सितारगंज
-मंडी परिसर, खटीमा
विज्ञापन

नैनीताल
-एमबी इंटर कालेज, हल्द्वानी
-राजकीय बालिका इंटर कालेज, नैनीताल
-राजकीय डिग्री कालेज, रामनगर 

पिथौरागढ़
-कृष्णानंद उप्रेती इंटर कालेज, पिथौरागढ़
-महाकाली इंटर कालेज, गंगोलीहाट
-राजकीय बालिका इंटर कालेज, धारचूला
-राजकीय इंटर कालेज, बेरीनाग
-ब्लाक सभागार, डीडीहाट

अल्मोड़ा
-राजकीय इंटर कालेज, अल्मोड़ा
-राजकीय महाविद्यालय, रानीखेत
-राजकीय कन्या इंटर कालेज, द्वाराहाट
-तहसील भवन सभागार, भिक्यिासैंण 

चंपावत
-वन पंचायत भवन तहसील कार्यालय, लोहाघाट
-वन पंचायत भवन, गोरलचौड़ 
-बालिका इंटर कालेज (टनकपुर वनबसा पंचायत)
-नगर पालिका परिषद,  (टनकपुर पालिका)

बागेश्वर
- डिग्री कालेज बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें