फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, पति गिरफ्तार, पीड़िता का आरोप पति की शह पर हुआ दुराचार

Wed, 30 Sep 2020 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की शह पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दुष्कर्म का आरोपी फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 19 से 21 सितंबर को उसका पति रोज शराब के नशे धुत होकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता रहा। साथ ही उसे घर छोड़ने के लिए कहता रहा। 22 सितंबर की रात को वह एक नेपाली मूल के व्यक्ति को अपने साथ घर लाया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

महिला के पति को जेल भेज दिया गया

महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही उसका दुष्कर्म करवाया है। इसके एवज में पति ने नेपाली मूल के व्यक्ति से दस हजार रुपये लेना तय किया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 376 व 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

महिला के पति को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आरएस रौतेला ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी नेपाली मूल के व्यक्ति की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें