फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, वेंटिलेटर पर नवजात, परिजनों का हंगामा

Sun, 31 Aug 2025 11:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

Chamoli News: गोपेश्वर के जिला अस्पताल में एक महिला को प्रसव के लिए लाया गया, लेकिन इस दौरान महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोग अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने इसे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताकर हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

 
बता दें कि बछेर गांव की मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को शनिवार को प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकाें ने रात को ही प्रसव की तैयारियां शुरू कर दी थी। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे मीना देवी का प्रसव के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उसे दौरे पड़ने लगे। बीपी कंट्रोल नहीं हो पा रहा था।

Chamoli: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बहा, चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रसव होने के करीब आधा घंटे बाद मीना देवी की मौत हो गई थी। उसे बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।  मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और डीएसपी अमित सैनी ने लोगों को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें