फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में हिस्सेदारी के लिए महिला ने अपनी वृद्ध मां और भाई के साथ किया ऐसा सलूक, सब रह गए अवाक

Thu, 23 Jul 2020 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक बेटी ने मकान में हिस्सेदारी के लिए अपनी मां और भाई के साथ ऐसा सलूक किया कि जिसके बारे में जानकर हर कोई अवाक रह गया। 

विज्ञापन


मकान पर कब्जे के प्रयास को लेकर एक परिवार के पांच सदस्यों ने वृद्ध मां और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खड़कपुर देवीपुरा निवासी उमेश उर्फ कल्लन ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन मनीषा का विवाह 25 वर्ष पूर्व जनपद रामपुर के थाना स्वार के ग्राम टकलाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनका मकान मां राजवती के नाम है। लेकिन बहन इस मकान में हिस्सेदारी के लिए अपने बेटे और बेटियों के साथ मिलकर कई बार मारपीट कर चुकी हैं।
विज्ञापन


08 जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे मनीषा अपने पुत्र गुड्डू और तीन पुत्रियों शगुन, अंजलि व निक्की को लेकर उसके घर में घुस आई। आरोप है कि इन लोगों ने उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज 

अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में राजेंद्र सिंह चम्याल की निर्मम हत्या के मामले में उसकी पत्नी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बाड़ेछीना के सुपई गांव निवासी राजेंद्र सिंह चम्याल (30) पुत्र नैन सिंह चम्याल पर सोमवार को कांचुला पुल के समीप गांव के ही करीब 15-20 लोगों ने लाठी और डंडों से हमला कर उसे अधमरा कर दिया था। गंभीर हालत में राजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।

अगले दिन इस मामले में राजस्व उपनिरीक्षक के पहुंचे बगैर पुलिस के पंचनामा भरने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। राजेंद्र की पत्नी कमला देवी और माता गंगा देवी ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मामले में शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएम के आश्वासन के बाद परिजन माने। 

इधर बुधवार को राजस्व पुलिस ने कमला देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि कमला देवी ने तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमा दर्ज करने के बाद राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है। उधर, राजस्व उप निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मृतक का पूर्व में भी कई लोगों से झगड़ा हो चुका है। उसके खिलाफ अलग-अलग स्थानों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें