फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : महिला ने रुड़की मेयर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Sat, 09 Jan 2021 06:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पति को जेल से छुड़ाने के बहाने कार्यालय पर बुलाने का आरोप 
  • पुलिस को दी तहरीर, मेयर बोले- छवि खराब करने की साजिश
विज्ञापन
एक महिला ने मेयर गौरव गोयल पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने मेयर गौरव गोयल पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मेयर ने उसके पति को जेल से छुड़ाने का बहाना बनाकर कैंप कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी की है। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, मेयर ने महिला और उसके पति पर छवि खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेयर गौरव गोयल ने 22 दिसंबर को उसके पति को अपने घर बुलाया था। साथ ही उनके साथ मेयर और परिवार ने मारपीट कर दी थी। आरोप लगाया कि मेयर ने झूठे केस में पति को जेल भिजवा दिया था।

इसी बीच 25 दिसंबर को मेयर ने एक व्यक्ति से संदेश भिजवाया कि अगर वह पति को जेल से छुड़वाना चाहती है तो कैंप कार्यालय पर आकर मिले। इस पर वह अपनी सास के साथ मेयर के कैंप कार्यालय पहुंची। यहां मेयर ने सास को बाहर बैठा दिया और अकेले में बात करने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि मेयर ने पति को जेल से छुड़ाने के बहाने छेड़खानी कर दी। शोर मचाकर वह किसी तरह वहां से अपनी सास को लेकर घर पहुंची। जब पति जेल से बाहर आए तो उसने सारी बात बताई। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मेयर गौरव गोयल का कहना है कि महिला और उसके पति ने उनकी छवि खराब करने की साजिश रची है। महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें