फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : तीन दिनों से पिंडर रेंज के जंगलों में भड़क रही आग, जल गई लाखों की वन संपदा

Sat, 19 Dec 2020 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, थराली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड में मध्य पिंडर रेंज थराली के जूनीधार, टुंड्री, चेपड़ों, उणी और कोठी के जंगलों में तीन दिनों से भड़की आग से करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लाखों की वन संपदा जल गई।

विज्ञापन


आग लगने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि अगर इस पर जल्द काबू नहीं किया गया तो यह आसपास के गांवों को भी चपेट में ले लेगी। आग के कारण पत्थर और जले पेड़ सड़कों पर गिर रहे हैं। लपटें 10 मीटर ऊंचाई तक जा रही हैं।

मध्य पिडंर रेंज थराली के जंगलों में भड़की आग के कारण बृहस्पतिवार रात को जंगल से जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती रहीं। वहीं चीड़ की पत्तियां आग को भड़काने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


इन जंगलों में कई औषधीय पौधे भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है। चट्टानें होने के कारण बाग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें