फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर : धोबीघाट मेें तीन दिन से जल रहे जंगल, उड़कर बस्ती में पहुंच रही राख

Fri, 11 Dec 2020 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीनगर तहसील मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर धोबीघाट (करैंखाल) के जंगल तीन दिन से जल रहे हैं। पौड़ी-श्रीनगर हाईवे से सटा क्षेत्र होने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

विज्ञापन


पौड़ी राजमार्ग पर तीन दिन पूर्व एसएसबी फायरिंग रेंज के समीप किसी ने आग लगा दी। धीरे-धीरे यह आग नागराजा मंदिर के समीप पहुंच गई है। गुरुवार को ऊफल्डा के ऊपर जंगलों में आग धधकती रही।

वहीं जंगलों से उड़ती राख उड़कर बस्ती में पहुंच रही है। इधर, रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह का कहना है कि बुधवार को आग बुझा दी गई थी। गुरुवार को आग लगने की उन्हें सूचना नहीं मिली है। टीम को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें