फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : लैंसडौन वन प्रभाग में हाथी ने एक महिला और बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला

Sat, 22 May 2021 09:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लालढांग (हरिद्वार)/ कोटद्वार

सार

क के बाद एक घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और सेवा 108 को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल में बकरी चराने गई एक महिला और शौच के लिए जा रहे एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला। हाथी के हमले में एक साथ दो लोगों की मौत से ग्रामीणों और वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने के साथ गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को लालढांग ग्राम पंचायत के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी शकील की पत्नी अफसरी (40) मोहल्ले से कुछ ही दूरी पर वन प्रभाग लैंसडौन की लालढांग रेंज के जंगल के पास बकरी चराने गई थी। बताया जाता है कि शाम पांच बजे एक हाथी जंगल से सटे क्षेत्र में घुस आया और उसने अफसरी पर हमला कर दिया।

महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल के दौड़े। हाथी हमला करके वहां से निकल चुका था। ग्रामीण अभी महिला को घटनास्थल से उठाकर ही ला रहे थे कि कुछ ही दूरी पर शौच के लिए जा रहे नया गांव निवासी 65 वर्षीय धूम सिंह पर भी हाथी ने हमला कर दिया। एक के बाद एक घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और सेवा 108 को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


ग्रामीण दोनों घायलों को किसी तरह से सड़क तक लाए। घायलों को सेवा 108 की मदद से अस्पताल ले जाने लगे। बताया जाता है कि अफसरी ने गांव के पास ही दम तोड़ दिया, जबकि वृद्ध धूम सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जबकि वृद्ध के शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रख दिया गया है। 

लालढांग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बिंदरपाल ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों को जंगल से सटे इलाकों में नहीं जाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त कर रही है। हाथियों को आबादी की तरफ से आने रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें