फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जंगल से निकल रिहायशी इलाकों में जंगली-जानवरों की दस्तक जारी, मंगलवार की सुबह हाथियों का झुंड पहुंचा

Tue, 07 Dec 2021 01:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

मंगलवार की सुबह कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर ग्राम में हाथियों का झुंड पहुंच गया। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में जंगल से निकल कर रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की दस्तक जारी है। मंगलवार की सुबह कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर ग्राम में हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों का झुंड घंटों मातृ सदन आश्रम के बाहर विचरण करता रहा।

वन विभाग के दावों की एक बार फिर पोल खुली

इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। मातृ सदन आश्रम क्षेत्र जंगल से सटा है। स्थानीय लोगों ने सुबह हाथियों के झुंड की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


वहीं वन विभाग के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। जंगली-जानवरों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने में विभाग फिर नाकाम साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें