फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या बरकरार रहेगी हरक की नाराजगी? वन विभाग के ई ऑफिस कार्यक्रम का न्योता, आने को लेकर साफ नहीं तस्वीर

Tue, 27 Oct 2020 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
श्रम मंत्री हरक सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और श्रम मंत्री हरक सिंह एक बार फिर एक ही मंच पर साथ-साथ होंगे। इस बार वन मंत्री के रूप में हरक सिंह वन विभाग के मंथन सभागार में ई ऑफिस के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित है। हरक सिंह अभी कोटद्वार में हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वे इस समारोह मेें शामिल होंगे या नहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को वन विभाग की ओर से राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद रावत ई ऑफिस का लोकार्पण करेंगे। प्रमुख वन संरक्षक जयराज की पत्नी साधान जयराज को आनंद वन के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री हरक सिंह को भी आमंत्रित किया है। 

इससे पहले एक आयुष अस्पताल एवं वेलनेस सेंटर के उद्घाटन समारोह में भी सीएम के साथ ही श्रम एवं वन मंत्री हरक सिंह को आमंत्रित किया गया था। इस समारोह में भी हरक सिंह नहीं आए थे। समारोह से किनारा करने को हरक सिंह की नाराजगी के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही श्रम विभाग ने भवन सन्निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया था। इसमें हरक सिंह अध्यक्ष पद से बाहर हो गए थे। कहा जा रहा है कि श्रम मंत्री की जानकारी में लाए बिना ही बोर्ड का पुनर्गठन करने से हरक सिंह नाराज हैं। इस वजह से उन्होंने चुप्पी भी साध रखी है। उनकी ओर से यही कहा गया कि सीएम से बात करने के बाद ही वे अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। उधर, सीएम का कहना था कि हरक से मुलाकात होगी तो बात भी हो जाएगी। 

प्रमुख वन संरक्षक से पूर्व में नाराज हुए थे हरक

वन विभाग के एक कार्यक्रम में वन मंत्री को ही निमंत्रित न किए जाने को लेकर प्रमुख वन संरक्षक जयराज से पूर्व में हरक सिंह खासे नाराज हो गए थे। उस समय वन विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि यह विभागीय स्तर का बड़ा कार्यक्रम नहीं था। बाद में मंथन सभागार को रिनोवेट करने के इस कार्यक्रम को वन विभाग ने स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें