फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई का जुनून: रिटायरमेंट की उम्र में उत्तराखंड के विजय ने किया नेट क्वालीफाई, बिना कोचिंग के पास की परीक्षा

Mon, 29 Jan 2024 07:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

Uttarakhand News: विजय सेमवाल ने न कोई कोचिंग ली और न ही ऑनलाइन पढ़ाई की, जो पुस्तकें उनके पास उपलब्ध थी उन्हीं को लगातार पढ़ते रहे।
विज्ञापन
विजय सेमवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नई टिहरी में जाखणीधार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नेग्याणा मगरौं निवासी विजय सेमवाल (59) ने रिटायरमेंट की उम्र में राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण की है। कांडीखाल निवासी सेमवाल ने टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट विषय पर नेट क्वालीफाई किया है। वे यूपी गढ़वाल मंडल विकास निगम में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र के इस पड़ाव में नेट क्वालीफाई करने वाले विजय सेमवाल से छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि निगम की सेवा से विरत होने के बाद उन्होंने घर पर रहकर निरंतर पढ़ाई जारी रखी।

परीक्षा पर चर्चा: खटीमा की स्नेहा ने पूछा- सकारात्मक कैसे रहें, जानिए पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

सेल्फ स्टडी से पाया मुकाम

नेट परीक्षा में सफलता पाने का उनके मन में जुनून था। इसके लिए उन्होंने न कोई कोचिंग ली और न ही ऑनलाइन पढ़ाई की, जो पुस्तकें उनके पास उपलब्ध थी उन्हीं को लगातार पढ़ते रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें