यह व्यवस्था भी लागू हुई
भूमि क्रय की अनुमति को डिजिटलाइज किया
प्रदेश में उद्योग और कृषि प्रयोजनों के लिए भूमि उपयोग-भूमि कार्य की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से भू-कानून के अनुसार प्रदेश में उद्योग एवं जनपद हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर में कृषि व बागवानी के लिए भूमि क्रय की अनुमति को भी डिजिटलाइलज किया गया है।
भूमि स्वामी पोर्टल के माध्यम से ऋण के लिये कर सकते हैं आवदेन
एग्रीलोन पोर्टल के तहत किसानों को बैंक से भूमि के सापेक्ष कृषि एवं कृषि संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण लेने की प्रक्रिया को भी पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। अब किसान या भूमि स्वामी पोर्टल के माध्यम से ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऋण अदायगी के बाद बैंक द्वारा एनओसी जारी करने पर स्वतः ही चार्ज हट भी जाएगा।
वसूली के मामलों को आनलाइन जिला प्रशासन को भेजा जा सकेगा
ई-वसूली पोर्टल के माध्यम से राजस्व वसूली की प्रक्रिया को भी डिजिटल किया गया है। बैंक अथवा संबंधित विभाग अब अपने बकाएदारों से वसूली के प्रकरणों को ऑनलाइन माध्यम से कलेक्टर को भेज सकेंगे, जिसमें पूरी वसूली प्रक्रिया की प्रत्येक स्तर पर ट्रैकिंग की जा सकेगी। भू-नक्शा पोर्टल के तहत भूमि मानचित्र (कैडस्ट्रल मैप) को सार्वजनिक डोमेन में निःशुल्क देखने की सुविधा प्रदान की गई है।