फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर : खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, एक की मौत, तीन लोग घायल 

Fri, 18 Jun 2021 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

सूचना मिलते ही कोतवाली से एसएसआई रणवीर रमोला और चौकी इंचार्ज कलियासौड़ अजय कुमार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक टैक्सी वाहन 150 मीटर गहरी खाई मेंं जा गिरी। वाहन मेंं ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। इस दुर्घटना मेंं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट और जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार रात लगभग सवा आठ बजे पुलिस को कुलदीप सिंह ने सूचना दी कि चोरकंडी गांव के समीप एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली से एसएसआई रणवीर रमोला और चौकी इंचार्ज कलियासौड़ अजय कुमार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। 

रमोला ने बताया कि वाहन लगभग 150 मीटर नीचे गिरा हुआ था। इसमेेंं 4 लोग सवार थे। दुर्घटना में सोबत सिंह रावत (65) पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम मोल्ठा (रुद्रप्रयाग) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से तीन  घायलों को सड़क पर लाने के बाद अस्पताल भेजा गया। घायल वाहन चालक राकेश, गजेंद्र प्रसाद और रेखा देवी, भंडई पोखरी (पौड़ी) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

 
रमोला ने बताया कि वाहन चालक राकेश वाहन में ही फंस गया था। उसको कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। उपचार हेतु जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है। शेष दो बेस अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटना के शिकार लोग खेड़ाखाल से भंडई गांव आ रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विगत रात्रि तेज बारिश हो रही थी। धुंध भी छाई हुई थी। ऐसे में अनुमान है कि ड्राइवर ने मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें