उत्तराखंड में स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में वर्ष 2021 में होने वालीं छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। 16 जुलाई को हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वर्षभर में 46 अवकाश घोषित किए गए हैं।
उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल मैनुअल ऑफ गर्वमेंट ऑर्डस के पैरा 243 के तहत 2021 के लिए राज्य में अवकाश की सूची जारी की गई है। जबकि जिलाधिकारी को स्थानीय छुट्टियां (जिनकी संख्या तीन से अधिक न हो) घोषित करने का अधिकार होगा।
जिलाधिकारी की ओर से घोषित किए जाने वाले स्थानीय अवकाशों के दिन उत्तराखंड विधानसभा व सचिवालय एवं जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू हैं, वह खुले रहेंगे। प्रभारी सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडे की ओर से जारी अवकाश की सूची में 28 सार्वजनिक अवकाश, 18 निर्बंधित अवकाश घोषित किए गए हैं।
सार्वजनिक अवकाश
गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे, डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, राम नवमी, महावीर जयंती, ईद उल फितर, बुद्ध पूर्णिमा, हरेला, ईद उल जुहा, स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, ईद ए मिलाद, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस, गुरु गोविंद सिंह जयंती, चेटीचंद, विश्वकर्मा पूजा, गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस।
निर्बंधित अवकाश
नव वर्ष दिवस, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, गुरु रविदास जन्म दिवस, शब ए बारात, ईस्टर मन डे, वैशाखी, वीर केशरी चंद्र शहीद दिवस, जमात उल विदा, अनंत चतुर्दशी, चैहल्लुम, महाराजा अग्रसेन जयंती, दशहरा (महाअष्टमी, महानवमी), दशहरा (महानवमी), दीपावली (नरक चतुर्दशी), भैयादूज, छठ पूजा, क्रिसमस (पूर्व संध्या)।