फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएफए अध्यक्ष एसपीएस नेगी का निधन, उत्तराखंड की फिल्म नीति तैयार करने में अहम योगदान

Fri, 18 Dec 2020 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसपीएस नेगी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी का गुरुवार को कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन


मूलत: रुद्रप्रयाग के डिडोली गांव निवासी 62 वर्षीय नेगी करीब दो वर्ष पूर्व ओएनजीसी से सिक्योरिटी इंचार्ज के पद से रिटायर हुए थे। उससे पहले उन्होंने लंबे समय तक फौज में रहकर देश की सेवा की। पिछली सरकार में वे फिल्म बोर्ड के सदस्य भी रहे। उत्तराखंड की फिल्म नीति बनाने में उनका भी अहम योगदान रहा। राज्य में फिल्म विकास के लिए भी उन्होंने काफी प्रयास किए।
 
स्व. नेगी गढ़ी कैंट स्थित जोहड़ी गांव में परिवार समेत निवास कर रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर फिल्म और कला जगत से जुड़े तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि राज्य के फिल्म उद्योग को नई दिशा देने में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
विज्ञापन


कई नए कलाकारों को आगे बढ़ाया

उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि स्व. नेगी ने अपने करीब तीन दशक लंबे फिल्म उद्योग से जुड़े समय के दौरान दर्जनों नए कलाकारों को आगे बढ़ाने का काम किया। उनको संघर्षशील और नए कलाकारों का हितैषी माना जाता था। उनके निधन से राज्य ने फिल्म उद्योग को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें