फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल प्रबंधन ने दी हड़ताली कर्मचारियों को हटाने की चेतावनी, कहा- काम पर लौटें वरना जाएगी नौकरी 

Mon, 01 Mar 2021 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हजारों उपनलकर्मी हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के हजारों उपनलकर्मी हड़ताल पर हैं। इससे कई विभागों की सेवाएं प्रभावित हैं। इस बाबत उपनल प्रबंधन ने हड़ताली उपनल कर्मचारियों को सख्त चेतावनी जारी की है। प्रबंधन ने कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने पर पंजीकृत 70 हजार अभ्यर्थियों को नौकरी पर रखने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। 

विज्ञापन


बता दें, उपनल के माध्यम से प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर 22 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन दिनों विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पतालों, पेयजल, ऊर्जा के निगमों, विश्वविद्यालयों आदि विभागों व निकायों में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सरकारी अस्पतालों में पड़ रहा है। जिससे मरीजों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उपनलकर्मियों के तेवर देखते हुए अभी हड़ताल लंबी खिंचने के आशंका है। इस बीच अब विभागों ने उपनल को आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर आ रही दिक्कत के बारे में बता दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) प्रबंधन ने भी अब कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील के साथ ही हड़ताल खत्म न होने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। प्रबंधन का कहना है कि उनके पास 70 हजार बेरोजगार पंजीकृत हैं।

कर्मचारियों के काम पर न लौटने पर नई भर्तियां शुरू की जा सकती हैं। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेनि.) का कहना है कि नए कर्मचारियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर  संबंधित विभागों में भेजा जाएगा।

हड़ताली कर्मचारियों से लगातार अपील की जा रही है कि वह काम पर लौट आएं। गत अगस्त में ही उनका वेतन बढ़ाया गया है। सरकार उनके बारे में बेहतर सोच रही है। हड़ताल से जनता को दिक्कत हो रही है, जो ठीक नहीं है। विभागों ने भी कहना शुरू कर दिया है कि उनके कर्मचारी बार-बार हड़ताल पर चले जाते हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाने में दिक्कत आती है। हमने विभागों से कह दिया है कि वह डिमांड भेजना शुरू करें, हम संबंधित कार्य के लिए योग्य और अनुभवी पंजीकृत लोगों को आउटसोर्स पर भेजने को तैयार हैं। साथ ही हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेनि.) प्रबंध निदेशक, उपनल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें