त्योहार के दौरान घरों और बाजारों में रोशनी बनी रहे, इसके लिए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपीसीएल ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा न आने देने के निर्देश दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इस बार दिवाली पूरी तरह जगमग रखने के लिए यूपीसीएल ने कमर कस ली है। यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने बुधवार को समीक्षा बैठक की और निर्बाध बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों को विद्युत व्यवधान न होने के संबंध में शपथपत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
यूपीसीएल-पिटकुल के एमडी ध्यानी ने अधिकारियों को दिवाली से पूर्व प्रदेश में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही पर्व पर विद्युत आपूर्ति बाधित न होने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्युत उपसंस्थानों में जिलाधिकारी कार्यालय, अग्निशमन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ के साथ ही विद्युत कॉन्ट्रेक्टर के नाम साथ ही नियंत्रक अधिकारियों के मोबाइल नंबर जरूर होने चाहिए।
इसके साथ ही विद्युत उपसंस्थानों पर अतिरिक्त विद्युत सामग्री जैसे पोल, तार, ट्रांसफर इत्यादि समुचित मात्रा पर उपलब्ध होने चाहिए, जिससे आकस्मिकता की अवस्था में विद्युत व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।